लुधियाना में ऑफिस बुलाकर महिला से गैंगरेप
- Admin Default
- 22 Jan, 2026 12:26
लुधियाना में ऑफिस बुलाकर महिला से गैंगरेप
लुधियाना
पंजाब के लुधियाना में एक महिला के साथ धोखाधड़ी, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 5 महीने बाद ऋषि पाल सिंह, परजीत सिंह और एक अनजान व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 70,351(2),1 27(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
आरोपियों ने पहले 10 परसेंट ब्याज पर पैसे दिए थे
पीड़िता के मुताबिक, पहले उसकी पहचान ऋषि पाल सिंह के तौर पर थी। पैसे की मदद की जरूरत बताने पर ऋषि पाल ने उसे परजीत सिंह से मिलवाया, जिसने 10 परसेंट ब्याज पर 2 लाख 70 हजार रुपये उधार दिए। महिला ने समय पर पैसे लौटा दिए थे, जिससे आरोपियों ने उसका भरोसा जीत लिया। 13 अगस्त 2025 को ऋषि पाल ने महिला को शनि मंदिर के पास अपने ऑफिस में बुलाया, जहां परजीत सिंह और एक अनजान व्यक्ति भी मौजूद थे। आरोप है कि वहां तीनों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोशी की हालत में बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाए।
वीडियो वायरल करने की धमकी
होश में आने पर आरोपियों ने महिला से जबरदस्ती ब्लैंक चेक और साइन किए हुए डॉक्यूमेंट ले लिए और वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।







