भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द होने के विरोध में बरनाला शहर आज पूरी तरह बंद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ सभी राजनीतिक दल और व्यापार मंडल एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे जिला मुख्यालय के आसपास स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।